लोहरदगा: अमृत केयर हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर बना सेवा, संवेदना और सड़क सुरक्षा का संगम, सीएस ने की सराहना
सदर अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में 30 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, हेलमेट व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मान लोहरदगा के पतरा टोली स्थित अमृत केयर हॉस्पिटल द्वारा बुधवार को आयोजित रक्तदान महादान शिविर मानवता, सेवा और सामाजिक दायित्व की एक सशक्त मिसाल बनकर उभरा। लोहरदगा सदर अस्पताल के सहयोग से आयोजित यह शिविर सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ और श