लोहरदगा: लोहरदगा महावीर चौक में गौतम अग्रवाल ने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय पंकज को सम्मानित किया
लोहरदगा महावीर चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप बुधवार शाम 6:30 बजे समाजसेवी गौतम अग्रवाल उर्फ लड्डू ने अपने पिता नीरज अग्रवाल एवं माता के साथ मिलकर लोहरदगा भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय पंकज को सम्मानित किया। इस दौरान अजय पंकज को पारंपरिक रूप से साफा पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा भगवान श्री राधा–कृष्ण की प्रतिमा प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया।