मोठ: पूंछ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक ही परिवार के कई लोग घायल, झांसी रेफर
Moth, Jhansi | Jun 14, 2026 पूंछ थाना क्षेत्र के साईं कुआं के पास नेशनल हाईवे पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राजस्थान के गंगापुर सिटी निवासी एक परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से मोठ ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।