डूबती हुई महिला का जल पुलिस द्वारा बचाव कार्य
प्रयागराज के यमुना नदी में बाढ़ के दृष्टिगत बाढ़ राहत PAC बल द्वारा ड्यूटी के दौरान नये यमुना ब्रिज से एक महिला को नदी के बहाव में कूद जाने पर तैनात जल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उस महिला को डूबने से बचाया गया व मोटरवोट के माध्यम से महिला को किनारे लाकर पूछताछ कर उसके द्वारा बताये गये नाम व पता के आधार पर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। बचाव कार्य में जल पुलिस के जवानों द्वारा अदम्य साहस एवं सूझ-बूझ का परिचय देकर जीवन रक्षा का कार्य किया गया जिसके लिए उन्हें पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा पुरस्कृत करने के साथ-साथ भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
#prayagrajpolice
Allahabad, Allahabad | Sep 12, 2026