लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फेसबुक पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि पोस्ट से नाराज एक दबंग ने युवक को फोन कर भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के मुताबिक आरोपी लगातार फोन कर उसे डराने और दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था।