पीपलखूंट: छरी गांव में युवती की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, ससुराल पक्ष के घर में की गई तोड़फोड़
पीपलखूंट थाना क्षेत्र के छरी गांव में एक विवाहित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद तनावपूर्ण माहौल बन गया। पोस्टमार्टम के बाद जब मृतका का शव अंतिम संस्कार के लिए गांव लाया गया तो पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान मृतका के पीहर पक्ष के कुछ लोगों द्वारा ससुराल पक्ष के घर में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने का मामला