तरारी: सावना से खेलड़िया पुल तक शराब तस्करों पर शिकंजा, इमादपुर व तरारी पुलिस ने 159.85 लीटर शराब जब्त की
भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड क्षेत्र में शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इमादपुर एवं तरारी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 159.85 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है तथा तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।इमादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सावना गांव में छापेमारी कर 91.95 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।