कटनी नगर: कोतवाली पुलिस ने घरों से लापता तीन बालक-बालिकाओं को किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
कोतवाली पुलिस ने बीते चार दिनों में घरों से लापता बालक बालिकाओं को मुस्कान अभियान के तहत दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौपा है इस संबंध में आज शनिवार दोपहर 2:00 बजे कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे सहित जबलपुर और कटनी से तीनों बालक बालिकाओं को दस्तयाब किया गया है पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिए गए थे।