गया टाउन सीडी ब्लॉक: SSP सुशील कुमार ने जनता दरबार में सुनीं,आम लोगों की शिकायतें, निपटारे के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए ए निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 2 जुलाई गुरुवार को एसएसपी सुशील कुमार के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें पीड़ित अपनी-अपनी समस्या लेकर एसएसपी के समक्ष उपस्थित हुए।एसएसपी के द्वारा सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया।इसकी जानकारी आज दिनांक 2 जुलाई गुरुवार की दोपहर 3:30 के करीब गयाजी एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।