ग्वालियर गिर्द: प्यार के जाल में फंसा छात्रा को ब्लैकमेल करने वाला नाबालिग गिरफ्तार, निजी वीडियो किए थे वायरल
शुक्रवार शाम करीब 7 बजे ग्वालियर में एक छात्रा से जुड़े साइबर ब्लैकमेलिंग मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। छात्रा को प्यार के जाल में फंसाकर उसके निजी वीडियो वायरल करने और रिश्तेदारों को भेजने का आरोप है। जांच में सामने आया कि पूरे मामले का मुख्य आरोपी नाबालिग है, जिससे अब पुलिस पूछताछ कर रही है।