नगर परिषद चित्रकूट में 'हर घर तिरंगा' अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश भर में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान का नगर परिषद चित्रकूट में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अंकित सोनी के द्वारा औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य नगरवासियों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना है।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उपयंत्री श्री कमल राज सिंह, कार्यक्रम के प्रभारी संदीप त्रिपाठी और निकाय कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाल कर आम नागरिकों से अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की है!