सहारनपुर: सहारनपुर में शांति भंग की आशंका में कोतवाली नगर पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को सोमवार शाम 5:00 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग और गश्त के दौरान आरोपी सड़क पर आने-जाने वाले लोगों के साथ बेवजह गाली-गलौज कर रहे थे और झगड़े पर आमादा थे।