फतुहा: पंडारक पुलिस ने 4 अपराधियों को 4 कट्टा और 10 कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, ग्रामीण एसपी ने दी जानकारी
Fatwah, Patna | May 18, 2026 पंडारक पुलिस ने गुप्त सूचना पर अपराध की घटना का योजना बना रहे 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से चार देसी कट्टा 10 जिंदा कारतूस तीन मोबाइल और तीन मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी सुमित कुमार उर्फ जेलर,तीरथ कुमार,संदीप कुमार उर्फ हनी, रंजन कुमार उर्फ कारू है। इस बात की जानकारी ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेस वार्ता कर दिया है।