बांका: राज्य में 211 नए कॉलेज खोलने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
Banka, Banka | Jun 30, 2026 मुख्य सचिव, बिहार, पटना की अध्यक्षता में मंगलवार की सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में प्रस्तावित 211 नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।