सुल्तानगंज: टीकारामपुर में चार दशक बाद पक्की सड़क से विकास की शुरुआत
सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड 25 स्थित टीकारामपुर गांव में 40 वर्षों से लंबित सड़क निर्माण का कार्य आखिरकार पूरा हो गया। रविवार को नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर नई पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया, जबकि वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ कराया। रामलाल मंडल के घर से चमनलाल मंडल के घर तक बनी यह सड़क करीब 8.52 लाख रुपये की