राघोगढ़: नगर पालिका राघोगढ़ नही बना पाई वार्ड क्रमांक 20 में लाडपुरा गांव की सड़क, परेशान लोगों ने कलेक्टर से की शिकायत
राघोगढ़ नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 20 में ग्राम पाडरखेड़ी में आने वाले लाडपुरा गांव में 3 किलोमीटर सड़क न बनने से बारिश में ग्रामीण परेशान है। 2 जुलाई को लोगो ने कलेक्टर से शिकायत कर परेशानी बताई और सड़क बनाने की मांग की। लाडपुरा गांव के लोगों ने बताया, नगर पालिका राघोगढ़ 3 किलोमीटर सड़क नही बना पाई। स्कूली बच्चे, मरीज, लोग आने-जाने में परेशान होते है।