आरोन: इमलिया गांव में तार फेंसिंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन से अधिक घायल, मामला दर्ज
आरोन थाना के इमलिया गांव में तार फेंसिंग को लेकर एक परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। 7 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी रसाल बंजारा ने पुलिस को बताया, बीते रोज परिवार के आधा दर्जन लोगों ने तार फेंसिंग को लेकर एक राय होकर मारपीट की। बचाने आए परिवार के साथ मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। घायलों का उपचार जारी है।