सरधना: लावड कस्बा में झूठा वीडियो वायरल, आत्महत्या का दावा पुलिस जांच में निकला झूठा
लावड़ कस्बे में सोशल मीडिया पर जहर खाकर आत्महत्या करने का दावा करते हुए रील अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। रील की सूचना मीडिया मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से पुलिस तक पहुंची तो पुलिस तत्काल हरकत में आई और लोकेशन ट्रेस कर मौके पर पहुंच गई। जांच में मामला पूरी तरह फर्जी निकला। पुलिस ने युवक को कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसी हरकत पर कार्रवाई की बात कही