श्रीकोट में दर्दनाक हादसा… स्कूटी-बाइक की सीधी भिड़ंत, सड़क पर खड़ी बोलेरो बनी मुसीबत!
श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट में देर रात स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने सड़क सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फुटेज में सड़क के बीच खड़ी बोलेरो नजर आ रही है। आरोप है कि अंधेरे में सड़क पर खड़े इस वाहन के कारण सामने से आ रहे दोपहिया वाहन सवारों को परेशानी हुई और कुछ ही पलों में दोनों की भिड़ंत हो गई।
❓ सड़क के बीच वाहन खड़ा करने की अनुमति किसने दी?
❓ क्या बोलेरो की मौजूदगी हादसे की वजह बनी?
❓ क्या थोड़ी सी लापरवाही चार जिंदगियों पर भारी पड़ गई?
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अब जिम्मेदारी तय करने और सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
⚠️ सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी जिंदगी भर का दर्द दे सकती है।
#Srinagar #Shrikot #Uttarakhand #RoadAccident #RoadSafety #AccidentNews #Garhwal
Parliament Street, New Delhi | Sep 14, 2026