गरौठा: ककरवई पुलिस की कार्रवाई में वारंटी अभियुक्त सुरेंद्र पाल को किया गया गिरफ्तार
झांसी के ककरवई थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में सुरेंद्र पाल निवासी धनौरा को गिरफ्तार किया। आरोपी को संबंधित मुकदमे में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ की।