गोड्डा: मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान पर भाजपाइयों का विरोध, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
Godda, Godda | Apr 17, 2025 झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी ने शरीयत को संविधान से बड़ा बता दिया जिस कारण भाजपाइयों में उबाल है। गोड्डा जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा के अगुवाई में भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें हटाने और कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री से भी मंत्री को हटाने की मांग की।