नूह: फिरोजपुर झिरका: कबाड़ दुकान मालिक खुले में कबाड़ा जलाकर फैला रहे प्रदूषण, आदेशों की उड़ाई जा रही हैं धज्जियाँ
नूंह जिले में प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्त विश्राम मीणा ने प्रदूषण फैलाने वाली सभी इकाइयों पर रोक लगा दी है। लेकिन दूसरी ओर फिरोजपुर झिरका शहर में प्रदूषण पैदा कर इन आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। शहर में कबाड़ियों की दुकान पर रात के समय कबाड़ जलाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। इस कबाड़ के जलाने से चारों तरफ धुआं धुआं हो जाता है, जिससे लोग बीमार हो रहे है