नूह: इनेलो के नूंह जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन ने नूंह क्षेत्र में जल भराव का किया दौरा
इनेलो पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट ने बताया कि नूंह कस्बे व विधानसभा के दर्जनभर गांव जो बरसात की वजह से जलमग्न हैं, उनका दौरा किया तथा ग्रामवासियों से मिलकर विस्तारपूर्वक उनकी समस्याओं को सुना। चौधरी ताहिर हुसैन ने मौके पर ही आला अधिकारियों से बात कर जल निकासी का जल्द से जल्द समाधान के लिए बातचीत की।