नूह: गांव टाई में बारिश का पानी भरने से लोग परेशान, सरपंच प्रतिनिधि मास्टर जमील ने दी प्रतिक्रिया
ग्राम पंचायत टाई के सरपंच के प्रतिनिधि मास्टर जमील ने बताया कि गांव में 3 साल से बारिश की वजह लगातार जल भराव हो रहा है। इस साल बहुत ज्यादा पानी भर गया है। गांव के रास्ते बंद हो गए हैं। समाधान के लिए गांव के एक किसान की पानी की पाइप लाइन उजीना ड्रेन से गांव के लिए डाली हुई है। उससे गांव की पानी की निकासी ट्रैक्टर द्वारा की जा रही है।