नूह: बीवां रोड पर कबाड़ के गोदाम में कबाड़ी जला रहे कूड़ा, शहर में फैल रहा प्रदूषण, आदेशों की उड़ रही धज्जियां
फिरोजपुर झिरका शहर के महेश कुमार, त्रिलोक चंद, बेद राम सहित अन्य शहरवासियों ने बताया कि दिल्ली- अलवर रोड, बीवां रोड पर कबाड़ के गोदाम बने हुए है। रात को यह कबाड़ के गोदाम के मालिक कबाड़ जलाते है, जिससे पूरे वार्ड में धुआं ही धुआं धुआं हो जाता है। यह इतना खतरनाक होता है कि इससे लोगों का दम घुटने लगता है।