लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के सदर प्रखंड के समीप मुख्य सड़क स्थित विषहरी माता की प्रतिमा गायब होने पर लोगों ने किया हंगामा।
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के सदर प्रखंड के समीप लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित विषहरी मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा गायब होने पर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिसकी सूचना पाकर नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए प्रतिमा को अशोक धाम मंदिर से बरामद कर पुन माता की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया गया।