लखीसराय: जिला मुख्यालय मंत्रणा कक्ष के सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड को लेकर विशेष बैठक आयोजित।
जिला मुख्यालय मंत्रणा कक्ष के सभागार में जिलाधिकारी रजनीकांत की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। दरअसल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए पांच लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाने के उद्देश्य 18 यगामी 31 जुलाई तक विशेष अभियान के तहत जिले के लाभुक को गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा।