लखीसराय: जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 की रहने वाली महिला छत की सीढ़ी से गिरकर हुई जख्मी, हुआ उपचार।
जिले के बड़हिया नगर परिषद वार्ड संख्या 2 की रहनेवाली एक महिला छत की सीढ़ी से गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गई जिसे उनके परिजनों के द्वारा आनन फानन में बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र वार्ड संख्या 2 की रहनेवाली जय राम की पत्नी फूला देवी के रूप में की गई। जो कि घर की छत की सीढ़ी से अज्ञात कारणो से गिरकर जख्मी हो गई।