गुलाना: सलसलाई में बारिश के बावजूद बाबा की भक्ति नहीं थमी, निकला भव्य चल समारोह, 'जय बाबा री' के जयकारों से गूंजा नगर, डीजे
सलसलाई में बाबा रामदेव दूज पर रविवार शाम 5 बजे बाबा रामदेवजी का भव्य चल समारोह निकला। ‘जय बाबा री’ के जयकारों से नगर गूंज उठा। तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बच्चे, युवा और महिलाएं डीजे पर भजनों की धुन पर झूमते रहे। रथ, बग्गी, झांकियां, घोड़ियों का नृत्य और अखाड़े के करतब आकर्षण रहे। नगर भ्रमण के बाद महाआरती हुई और महाप्रसाद व