शिवपुरी नगर: किसानों का आक्रोश: बदहाल व्यवस्था पर फूटा गुस्सा, प्रशासन को 24 अप्रैल तक का अल्टीमेटम
भारतीय किसान यूनियन एकता (सिद्धपुर) और संयुक्त किसान मोर्चा ने जिले में व्याप्त कृषि समस्याओं को लेकर प्रदेश के राज्यपाल के नाम आज बुधवार की दुपहर ढेड़ बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने ई-उपार्जन केंद्रों पर जारी अव्यवस्थाओं, खाद ई-टोकन की समस्याओं और जर्जर बिजली व्यवस्था पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन को 24 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है