कौंच: पटेल नगर कोंच में सात दिन से बंद घर का दरवाजा खोला, पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक को सुरक्षित पाया
Konch, Jalaun | Jun 8, 2026 कोंच नगर के मोहल्ला पटेल नगर में रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक रामकृष्ण शुक्ला (70 वर्ष) के घर के दरवाजे सात दिनों तक नहीं खुलने पर पड़ोसियों को चिंता हुई। उन्होंने उनके पुत्र महेंद्र शुक्ला को सूचना दी। सोमवार सुबह 11 बजे कोंच पहुंचे महेंद्र ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा खुलवाया।