लांजी: ग्राम दिघोरी में गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला, 4 आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुक़दमा
Lanji, Balaghat | May 18, 2025 फरियादी रोशनलाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आपसी बात को लेकर आरोपितों सेवक, हुलास, सिवेन्द्र और झाम ने एकराय होकर अश्लील गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है, उक्त शिकायत पर पुलिस ने चारो आरोपितों के खिलाफ प्रकरण क्रमांक 106/25 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है, कार्य. प्रआर पवन मर्सकोले अग्रिम पुलिसिया विवेचना में जुटे है।