करनैलगंज: परसपुर पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 आरोपी अभी भी फरार
परसपुर थाना क्षेत्र के हाथीबोर सकरौर गांव में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में परसपुर पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। 5 बजे परसपुर थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी राम लखन और शिव वचन को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों फरार आरोपियों को जल्द पकड़ लिए जाएगा।