डोमचांच: एसपी कुमार शिवाशीष ने नवलशाही थाने का औचक निरीक्षण किया, कई निर्देश दिए
शनिवार को 2 बजे को पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष द्वारा नवलशाही थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में दर्ज विभिन्न कांडों की समीक्षा की तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया। उन्होंने वारंट एवं कुर्की के लंबित मामलों के जल्द निपटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।