पालीगंज: चंढोस गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक महिला घायल
Paliganj, Patna | Aug 14, 2025 पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंढोस गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हुई। जहां मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई है। घायल हुई महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल महिला का उपचार चल रहा है। मारपीट का मामला गुरुवार की रात 8:45 के करीब की बताई जाती है। घायल महिला की पहचान ममता देवी के रूप में की गई है।