पालीगंज: बहादुरगंज गांव में बाइक की टक्कर से एक महिला घायल
Paliganj, Patna | Aug 10, 2025 पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरगंज गांव में बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। दुर्घटना में घायल हुई महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल हुई महिला का इलाज चल रहा है। दुर्घटना रविवार की देर शाम 7:51 के करीब की है। बाइक की टक्कर से घायल हुई महिला की पहचान रत्ना देवी के रूप में की जा रही है।