पालीगंज: बउआ गांव में करेंट लगने से एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पालीगंज क्षेत्र के बउआ गांव में बिजली के करेंट के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला के मौत के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया है। मृतका महिला की पहचान 46 वर्षीय मीरा देवी के रूप में की जा रही है। घटना शुक्रवार की रात 9:55 के करीब की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में आगे कार्रवाई में जुटी रही।