पालीगंज: खीरीपर गांव: जहरीला दूध पीने से तीन बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Paliganj, Patna | Aug 12, 2025 पालीगंज के खीरी पर गांव में जहरीला दूध पीने के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे अरवल जिले के कलेर के रहने वाले थे। ननिहाल में किसी तरह का कार्यक्रम होने के कारण अपनी मां के साथ तीनों बच्चे खीरी पर गांव नाना के घर कामेश्वर ठाकुर के यहां आए थे। मृतक बच्चे निधि विकास और मोहित बताई जा रहे। सोमवार मंगलवार की मध्यरात्रि रात 12:05 के करीब की है।