रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप न्यायालय ने हत्या के आरोप में दोषी व्यक्ति को दी आजीवन कारावास की सजा
सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे ‘Operation Conviction’ अभियान के क्रम में सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं सशक्त पुलिस-न्याय प्रणाली के समन्वय से शुक्रवार दोपहर 3 बजे हत्या के दण्डनीय अपराध में आरोपी को माननीय न्या0 एएसजे/सीएडब्ल्यू/एफटीसी सोनभद्र द्वारा आजीवन कारावास व 10 हजार अर्थदण्ड से दण्डित किया गया,प्रकरण बभनी क्षेत्र का है।