फुलवारी: लोजपा रामविलास कार्यालय में दही-चूड़ा भोज का आयोजन, स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि
Phulwari, Patna | Jan 14, 2025 लोजपा रामविलास कार्यालय में दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत बिहार सरकार के कई मंत्री दही चूड़ा के इस भोज में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।