पिपरा: बटाने नदी पर दोमुहान पुल क्षतिग्रस्त होने से परिवहन में परेशानी, कारोबार पर असर, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल
Pipra, Palamu | May 30, 2026 हरिहरगंज-औरंगाबाद एनएच-139 के दोमुंहान स्थित बटाने नदी पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से झारखंड और बिहार राज्य के बीच बड़े वाहनों के आवागमन में भारी परेशानी उत्पन्न हो गई है। पुल की खराब स्थिति के कारण मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे परिवहन क्षेत्र के साथ-साथ स्थानीय व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं।