अम्बाला: थाना नग्गल पुलिस ने गांव नडियाली के पास से अफीम तस्करी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Mar 6, 2024 गांव नडियाली के पास से आज शाम करीब 4:30 बजे थाना नग्गल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव मिर्जापुर के रहने वाले आरोपी मनीष को अफीम तस्करी के मामले में 90. 20 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बुलेट बाइक पर सवार होकर अफीम पंजाब में सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी को कल कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।