अम्बाला: शंभू बॉर्डर पर किसानों ने प्रेस कांफ्रेंस कर अगली रणनीति का ऐलान किया–8 मार्च को महिला दिवस मनाएंगे–खाप पंचायतों का साथ
Ambala, Ambala | Mar 6, 2024 शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन पिछले 23 दिनों से जारी है आज देर शाम किसान नेताओं के द्वारा प्रेस वार्ता की गई है किसान नेताओं ने कहा कि पहले सरकार ने कहा था कि किसान चाहे तो पैदल ट्रेन बस से दिल्ली आ सकते हैं लेकिन आज कई राज्यों से दिल्ली आ रहे किसानों को गिरफ्तार किया गया किसान नेताओं ने बताया कि कई खाप पंचायतों ने किसान आंदोलन को समर्थन दे दिया है