अम्बाला: जिले में शिवरात्रि पर भगवान शिव पर अभिषेक करने के लिए इस बार भी डाक विभाग देगा गंगाजल
Ambala, Ambala | Mar 7, 2024 महा शिवरात्रि पर्व पर भोले के भक्त भोले का गंगाजल से अभिषेक करते हैं। जो लोग हरिद्वार नहीं जा सकते हैं उनके लिए अबकी बार फिर से डाक विभाग द्वारा सभी बड़े शिव मंदिर में गंगाजल को स्टॉल लगाए जाएंगे। लोग डाक विभाग द्वारा लगाए जा रहे इन स्टॉल से गंगाजल लेकर भोलेनाथ को चढ़ा सकते हैं।