शंभूगंज: बंशीपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के जीर्णोद्धार के बाद प्रखंड प्रमुख ने किया उद्घाटन
बंशीपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का जीर्णोद्धार किए जाने के बाद प्रखंड प्रमुख श्वेता देवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रखंड प्रमुख श्वेता देवी ने उद्घाटन के बाद रविवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे बताई की षष्टम वित्त आयोग की 3 लाख 65 हजार की राशि से भवन का जीर्णोद्धार किया गया है। उद्घाटन के मौके पर सेविका व सेविका के पति दिवाकर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।