टीकमगढ़: थाना कोतवाली आरक्षक की दबंगई का वीडियो वायरल: नाबालिक से मारपीट के आरोप में निलंबित
टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पुलिस आरक्षक द्वारा नाबालिक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।