कटोरिया: कटोरिया और आसपास के क्षेत्र में वट सावित्री पूजा का उत्सव, वट वृक्ष की पूजा करने उमड़ीं सुहागिनें
Katoria, Banka | May 16, 2026 कटोरिया सहित आस-पास क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री पूजा को लेकर उत्सव का माहौल बना रहा। इस दौरान क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर वट वृक्ष की पूजा करने के लिए सुहागिनों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक अलग-अलग जगहों पर वट वृक्ष की पूजा के लिए सुहागिनों की भीड़ लगी रही।