शिवपुरी: भैसौरा गांव के पास चलती कार में लगी आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान
शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना के क्षेत्र में बीती रात 8 बजे एनएच-46 पर भैंसौरा गांव के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार ग्वालियर निवासी प्रेम गुप्ता (26) और देव करेरा थे। दोनों चिकित्सा संबंधी सामान लेकर इंदौर जा रहे थे। कार से लपटें निकलते देख चालक ने तत्काल वाहन सड़क किनारे रोका और दोनों सवार बाहर निकल गए। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को चप