जमुई: जमुई में दरोगा पर महिला सिपाही के साथ यौन शोषण का आरोप, गर्भपात भी कराया, SP ने जांच का दिया आदेश
Jamui, Jamui | Feb 20, 2025 यातायात थाना में प्रतिनियुक्त दरोगा ने पहले एक महिला सिपाही के साथ जबरण शारीरिक संबंध बनाया फिर शादी का झांसा देकर बार- बार यौन शोषण करता रहा। इतना ही नहीं जब महिला सिपाही प्रेग्नेंट हो गई तो उसका जबरण गर्भपात भी करा दिया। मामले में गुरुवार की दोपहर बाद 3:00 बजे एसपी ने कहा कि उक्त आरोपित दरोगा पर कार्रवाई की जाएगी।