चूरू: पुलिस अधीक्षक जय यादव ने मोहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में दिए निर्देश, कहा- ताजिये निकालने में न हो परेशानी
Churu, Churu | Jul 15, 2024 चूरू जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने कहा है कि मोहर्रम पर सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं समुचित ढंग से सुनिश्चित की जाएं। जिला मुख्यालय पर निकलने वाले ताजिया जुलूस के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हों और इस दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। पुलिस अधीक्षक यादव मोहर्रम को लेकर जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।